
March Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च, कब है चैत्र अमावस्या? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
AajTak
March Amavasya 2026: अमावस्या, जिसे 'अमावस' या 'अमावसी' भी कहा जाता है, पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने और उनका आशीर्वाद पाने का सबसे पवित्र दिन है. इस दिन स्नान, दान और तर्पण का विशेष महत्व होता है.
March Amavasya 2026 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र अमावस्या साल की सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यह न केवल आध्यात्मिक शुद्धि बल्कि पितरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी दिन है. साल 2026 में मार्च के महीने में पड़ने वाली यह अमावस्या अपने साथ विशेष पुण्य लेकर आ रही है. मान्यता है कि इस दिन किया गया एक छोटा सा दान और गंगाजल से स्नान व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय कर देता है. अगर आप भी पितृ दोष से मुक्ति और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना रखते हैं, तो आइए जानते हैं मार्च में चैत्र अमावस्या की सही तिथि, मुहूर्त के बारे में.
चैत्र अमावस्या 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्च में अमावस्या तिथि की अवधि इस तरह रहेगी.
अमावस्या तिथि 18 मार्च 2026, बुधवार सुबह 08:25 बजे से प्रारंभ होगी. अमावस्या तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार सुबह 06:52 बजे तक समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी. स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त 19 मार्च, सुबह 05:42 से 07:12 बजे तक रहेगा.
पितृ शांति और सौभाग्य के लिए अचूक उपाय इस दिन किए गए कुछ विशेष कार्य न केवल मानसिक शांति देते हैं, बल्कि जीवन की बाधाओं को भी दूर करते हैं.
गंगा स्नान का पुण्य: इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना 'अमृत स्नान' के समान माना गया है. यदि संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप करते हुए स्नान करें.
तर्पण और अर्घ्य: अमावस्या पितरों को समर्पित है. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काला तिल, अक्षत और सफेद फूल मिलाकर पितरों को अर्घ्य दें. इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










