
चीनी कंपनियों को मिली अपने ही मार्केट में मात, सबसे ज्यादा इस कंपनी ने बेची कारें
AajTak
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.
2026 की शुरुआत जर्मन ब्रांड फॉक्सवैगन के लिए अच्छी रही है. चीनी मार्केट में तमाम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए फॉक्सवैगन टॉप पर पहुंच गई है. यानी 2026 में अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक फॉक्सवैगन ने सबसे ज्यादा कार्स बेची हैं. कंपनी ने Geely और BYD को पीछे कर दिया है.
वहीं Toyota की भी स्थिति मजबूत हुई है. चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के मुताबिक, 2026 में फॉक्सवैगन का मार्केट शेयर 13.9 परसेंट पहुंच गया है. चीनी मार्केट में फॉक्सवैगन चाइनीज FWA और SAIC जॉइंट वेंचर के साथ काम करती है.
फॉक्सवैगन के बाद दूसरी पोजिशन पर Geely है, जिसका मार्केट शेयर 13.8 परसेंट है. यानी फॉक्सवैगन और Geely के मार्केट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है. वहीं टोयोटा की बात करें, तो कंपनी का मार्केट शेयर 7.8 परसेंट पर पहुंच गया है. जबकि BYD का मार्केट शेयर 7.1 परसेंट है.
फरवरी महीने में COVID-19 के बाद BYD की सबसे कमजोर सेल रही है. साल 2024 में BYD ने चीनी मार्केट में फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ दिया था. साल 2025 में भी BYD चीनी मार्केट में बेस्ट कार सेलिंग ब्रांड था. हालांकि, 2026 के शुरुआती दो महीनों में कंपनी की सेल गिरी है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में अभी भी BYD बेस्ट सेलिंग ब्रांड है.
यह भी पढ़ें: 1000Km रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज... BYD ला रही है गजब की EV
साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में चीन में कार की सेल 26 परसेंट गिरी है. सिर्फ फरवरी की बात करें, तो गिरावट लगभग 34 परसेंट की है. चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन (CPCA) के मुताबिक फरवरी 2026 में चीन में 9.5 लाख कार बिकी हैं. इसकी एक बड़ी वजह न्यू एनर्जी व्हीकल्स की खरीद पर लगाया गया 5 परसेंट टैक्स माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










