
मैनेजर का फोन आते ही मेट्रो के फर्श पर बैठकर शुरू किया काम, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
AajTak
दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में एक व्यक्ति के फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बताया गया कि मैनेजर का फोन आने के बाद उसने तुरंत काम शुरू कर दिया. इस घटना के बाद इंटरनेट पर वर्क-लाइफ बैलेंस और बढ़ते काम के दबाव को लेकर बहस शुरू हो गई.
दिल्ली मेट्रो में काम करते एक व्यक्ति की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति को मेट्रो में सफर के दौरान अपने मैनेजर का फोन आया, जिसके बाद उसने तुरंत अपना लैपटॉप निकाल लिया और भीड़भाड़ वाले डिब्बे के फर्श पर बैठकर काम करने लगा. यह तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच शहरी जीवन की भागदौड़ और काम के दबाव को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.
वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @kuxh101 नाम के यूजर ने यह फोटो शेयर की. फोटो में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक भीड़भाड़ वाला कोच दिखाई देता है. उस भीड़ के बीच एक व्यक्ति फर्श पर बैठा हुआ है, उसकी गोद में लैपटॉप खुला है और वह फोन पर बात करते हुए अपना काम पूरा करता नजर आ रहा है. पोस्ट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि उसने इस व्यक्ति को मेट्रो में देखा. जैसे ही उसके मैनेजर का फोन आया, उसने बिना देर किए लैपटॉप खोला, जमीन पर बैठ गया और वहीं काम शुरू कर दिया. यह दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई. इसे लाखों बार देखा गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की मेहनत और समर्पण की तारीफ की, तो कई लोगों ने इसे काम के बढ़ते दबाव और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस का उदाहरण बताया. एक यूजर ने लिखा- यह समर्पण का अलग ही स्तर है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा- यह असल में टॉक्सिक वर्क कल्चर को दिखाता है. किसी ने मजाक में लिखा- मैनेजर का फोन आया और भाई ने मेट्रो को ही ऑफिस बना लिया.
पर्सनल लाइफ के बीच की सीमाएं धुंधली होती जा रही कई लोगों ने इस घटना को शहरी जीवन की तेज रफ्तार से भी जोड़ा. उनका कहना था कि आजकल काम और पर्सनल लाइफ के बीच की सीमाएं धुंधली होती जा रही हैं. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी नौकरी के लिए किसी को इतनी मजबूरी में काम नहीं करना चाहिए कि उसे भीड़भाड़ वाली मेट्रो के फर्श पर बैठकर काम करना पड़े. इस तस्वीर ने काम के दबाव और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लोगों के बीच बड़ी चर्चा जरूर छेड़ दी है.
नोट: हालांकि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी पर आधारित है. इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









