
नेतन्याहू के हाथ में कॉफी, जिंदा होने का दावा और कंफ्यूजन... अब कैफे ने दिए ये सबूत
AajTak
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है. कई ईरानी समर्थक सोशल मीडिया हैंडल यह दावा कर रहे हैं कि उनकी मौत हो चुकी है. हालांकि इसी बीच नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर अपने जिंदा होने का संदेश देने की कोशिश की,लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही इस पर भी सवाल उठने लगे और अफवाहों का दौर फिर तेज हो गया.
पहले जानिए क्या है पूरा मामला
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कॉफी पीते हुए नजर आते हैं. वायरल वीडियो में वह एक कैफे में खड़े होकर कॉफी पीते हुए दिखाई देते हैं.
कैमरे के पीछे खड़ा व्यक्ति उनसे पूछता है कि मीडिया में उनकी मौत की खबरें चल रही हैं. इस पर नेतन्याहू मुस्कराते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) मर गया है. क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?
इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां एक तरफ उनके जिंदा होने की चर्चा शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया डीपफेक हो सकता है.
देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







