
ये क्या पागलपन है! बाघ सड़क पार कर रहा था, लोग पास पहुंचकर बनाने लगे रील
AajTak
महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग एक जंगली बाघ के बेहद करीब पहुंचकर उसकी तस्वीरें लेने के लिए खतरनाक तरीके से भीड़ लगाते नजर आ रहे हैं.
महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बाघ के बेहद करीब जाकर उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे हैं.
यह घटना दुर्गापुर-मोहुरली रोड की बताई जा रही है, जो ताडोबा के पास स्थित है और जहां अक्सर बाघ दिखने की घटनाएं होती रहती हैं. वीडियो में नजर आता है कि एक बाघ सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बजाय कई लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकल आए और बाघ के पास जाने लगे. कुछ लोग मोबाइल फोन लेकर वीडियो बनाने में जुट गए, तो कुछ बिना किसी डर के धीरे-धीरे बाघ के करीब पहुंचते नजर आए. हैरानी की बाघ से लोगों को डरना चाहिए और दूर भागना चाहिए लेकिन सेल्फी और रील के दौर में इसका उलटा हुआ. लोग उसके करीब आने लगे.
वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग बाघ से महज कुछ फीट की दूरी पर खड़े थे, जो बेहद खतरनाक स्थिति थी. यह लापरवाही किसी भी समय बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी.
देखें वायरल वीडियो
ये क्या पागलपन है!

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











