
स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, Vivo-Oppo बढ़ा रहे हैं कीमत, AI बना वजह
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन कैसे? हाल ही में कुछ कंपनियों ने ऐलान किया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन्स महंगे हो जाएंगे. आइए जातने हैं क्या है इसकी वजह.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में इसके लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां Vivo और Oppo अपने फोन की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. इसकी वजह मेमोरी चिप की तेजी से बढ़ती कीमत बताई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है, इसलिए वे अब इसका असर फोन की कीमतों में दिखा सकती हैं.
दरअसल, दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ रही है. AI सर्वर और डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी चिप्स की जरूरत पड़ती है.
क्यों महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स?
गौरतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती डिमांड की वजह से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND जैसे चिप्स की सप्लाई कम हो गई है और उनकी कीमतें ऊपर चली गई हैं.
इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि मेमोरी चिप्स की कीमतें पिछले साल की तुलना में 80% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. यही कारण है कि कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड अब अपने फोन के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












