
क्या 12वीं के बाद 4 साल में होगी LLB? सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी इस मुद्दे पर सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस जनहित याचिका पर सहमति जताई है, जो देश में कानूनी शिक्षा के ढांचे को बदल सकती है. इस दौरान कोर्ट ने शैक्षणिक और कानूनी समुदायों के लोगों को विचार-विमर्श करने की सलाह भी दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अप्रैल में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने की सहमति जताई है, जिसमें कानूनी शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और 12वीं कक्षा के बाद 5 साल के पाठ्यक्रम के बजाय 4 साल के एलएलबी का प्रावधान करने के लिए कानूनी शिक्षा आयोग के गठन की मांग की की गई है.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस मामले को अप्रैल 2026 के लिए सुचीबद्ध किया है. अधिवक्ता और जनहित याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने मांग की है कि भारत में कानून की पढ़ाई के पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए एक आयोग बनाया जाए.
इन सुधारों की है आवश्यकता
उपाध्याय ने वकील अश्वनी दुबे के माध्यम से दायर जनहित याचिका में कहा कि कई देशों में 12वीं कक्षा के बाद एलएलबी का पाठ्यक्रम चार साल का होता है, जबकि यहां यह बिना प्रैक्टिकल नॉलेज के पांच साल का है. उपाध्याय ने इस दौरान मांग की है कि आयोग में प्रमुख न्यायविदों और विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए जो कानूनी शिक्षा के मौजूदा ढांचे की समीक्षा कर अधिक प्रभावी पाठ्यक्रम तैयार कर सकें. उन्होंने कहा कि मौजूदा पांच साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स अच्छी प्रतिभाओं को आकर्षित नहीं कर पा रहा है और इसमें बदलाव की जरूरत है.
चीफ जस्टिस ने याचिका पर क्या कहा?
प्रस्तुत हुए दलीलों पर चीफ जस्टिस ने कहा कि कानूनी शिक्षा देना एक मुद्दा है और कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता दूसरा मुद्दा है. लेकिन यह जनहित याचिका अच्छी है. सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं आ रही हैं. एक आपत्ति व्यावहारिक शिक्षा को लेकर हो सकती है. पांच साल का पाठ्यक्रम की शुरुआत अक्सर बेंगलुरु स्थित एनएसएलआईयू को माना जाता है लेकिन इसकी शुरुआत रोहतक (हरियाणा) स्थित एमडी विश्वविद्यालय था. अपने अनुभव साझा करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि रोहतक से पहला बैच "1982 या 1983 में आया था. जब मैंने ग्रेजुएशन किया, तब तक तीसरा बैच हो चुका था.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







