
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्र? यहां जानें घटस्थापना से लेकर पारण तक का पूरा कैलेंडर
AajTak
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नवरात्र की तिथि, नवदुर्गा के दिन और पूरी पूजा विधि के साथ राम नवमी की पूरी जानकारी.
Chaitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च 2026, गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू होगी और इन शुभ तिथियों का समापन 27 मार्च को होगा. संयोगवश इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी. परंपरानुसार, चैत्र नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है, जिससे जातक पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है.
चैत्र नवरात्र का मुख्य उद्देश्य शक्ति की आराधना करना और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान देवी की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इस नवरात्र मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आने वाली है. तो आइए अब जानते हैं कि चैत्र नवरात्र कितने दिन की रहेगी, तिथि क्या रहेगी और विशेष दिन कौन कौन से रहेंगे.
चैत्र नवरात्र की तिथि (Chaitra Navratri 2026 Tithi)
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Ghat Sthapna 2026 Shubh Muhurat)
चैत्र नवरात्र के दिन घटस्थापना का सबसे पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा और समापन सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










