
'भले ही अफेयर कर लो, मगर रोज का किराया देना...' वाइफ ने पति की गर्लफ्रेंड से की ये डील!
AajTak
थाईलैंड में एक महिला ने पति के अफेयर का पता चलने के बाद अनोखा प्रस्ताव दिया. उसने कहा कि अगर पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है तो हर महीने 30,000 बात 'किराया' देना होगा. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि कानूनी विशेषज्ञों ने इसे अवैध बताया है.
थाईलैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद एक अनोखा और चौंकाने वाला फैसला लिया. उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की अनुमति देने के बदले हर महीने पैसे लेने का प्रस्ताव दे दिया.यह मामला 31 साल की महिला खुन का है, जिसकी शादी एक पुलिस अधिकारी से हुई थी और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है. शुरुआत में उनकी मैरिड लाइफ सामान्य और खुशहाल था. दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते थे और एक-दूसरे के फोन या निजी जिंदगी में दखल नहीं देते थे.
शक की शुरुआत ऐसे हुई महिला को पहली बार शक तब हुआ जब उसने देखा कि एक अनजान महिला उसके सोशल मीडिया पोस्ट देख रही है और उसके पति को फॉलो कर रही है. हालांकि उस समय उसने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन धीरे-धीरे उसके पति का व्यवहार बदलने लगा. वह देर से घर आने लगा और हर बार काम का बहाना बनाता. एक रात तो वह रात 1 बजे तक घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था. इससे महिला का शक और गहरा हो गया.
जासूस रखकर खुला राज सच्चाई जानने के लिए महिला ने एक प्राइवेट जासूस रखा, जिसे वह रोजाना पैसे देती थी. सिर्फ एक दिन की जांच में ही जासूस ने पता लगा लिया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के घर जा रहा है. जब महिला वहां पहुंची तो उसका पति जा चुका था. बाद में उसने अपने पति से बात की और सच्चाई सामने आई. पति ने माना कि उसका दूसरी महिला के साथ रिश्ता है.
रिश्ता खत्म करने की कोशिश नाकाम महिला के मुताबिक, दूसरी महिला को यह पता था कि उसका पति शादीशुदा है और उसका परिवार भी है. फिर भी उसने रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया. यहां तक कि उसने धमकी दी कि अगर रिश्ता तोड़ा गया तो वह खुद को नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ समय के लिए पति वापस घर आ गया, लेकिन बाद में उसने फिर से उस महिला को याद करने की बात कही. इससे साफ हो गया कि दोनों का रिश्ता खत्म नहीं हुआ था.
पत्नी का चौंकाने वाला प्रस्ताव इस पूरे मामले के बाद महिला ने एक अजीब समाधान निकाला. उसने कहा कि अगर उसका पति और उसकी प्रेमिका साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें हर महीने उसे 30,000 बाहत (करीब 85,000 रुपये) 'किराए' के रूप में देने होंगे. प्रेमिका इस बात के लिए तैयार हो गई और उसने कहा कि पैसे कोई समस्या नहीं है. लेकिन पति ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया.
कानूनी रूप से मान्य नहीं कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का 'पति को किराए पर देने' का समझौता कानून के खिलाफ है. थाईलैंड में एक समय में एक ही शादी को मान्यता है. इसलिए इस तरह का कोई भी समझौता अदालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे मजाक के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ इसे रिश्तों में भरोसे की कमी का उदाहरण बता रहे हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











