
'अर्जुन मेरा दिल है और अब…', भाभी सानिया के लिए ननद सारा तेंदुलकर की इमोशनल स्पीच, मां अंजलि क्यों लगीं रोने
AajTak
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में सारा तेंदुलकर की इमोशनल स्पीच चर्चा में आ गई. सारा ने भाभी सानिया को बहन बताते हुए कहा कि अर्जुन उनका पूरा दिल है, जिसे अब वो सानिया को सौंप रही हैं. उनकी इस बात से मां अंजलि तेंदुलकर भी भावुक हो गईं.
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को मुंबई में एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ शानदार अंदाज में शादी रचाई. इस ग्रैंड वेडिंग में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के बाद से ही अर्जुन और सानिया की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन सबके बीच अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के साथ ही सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो अपनी भाभी सानिया के लिए एक खास स्पीच देती नजर आ रही हैं. सारा की ये इमोशनल स्पीच सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसे सुनकर वहां मौजूद उनकी मां अंजलि तेंदुलकर भी भावुक हो गईं. सारा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में अंजलि अपने आंसू पोंछती दिख रही हैं.भाभी नहीं, बहन जैसी हैं सानिया संगीत सेरेमनी के दौरान सारा तेंदुलकर ने अपनी नई भाभी सानिया चंडोक के लिए दिल छू लेने वाली स्पीच दी. उन्होंने कहा, 'सानिया, तुम वो बहन हो जिसे मैं हमेशा चाहती थी लेकिन मेरे पास कभी थी नहीं.'
सारा ने आगे कहा कि सानिया सिर्फ भाभी नहीं हैं, बल्कि उनके लिए एक सगी बहन की तरह हैं. उनके मुताबिक दोनों के बीच का रिश्ता सिर्फ ननद-भाभी का नहीं बल्कि अपनेपन का है.मां अंजलि की बात ने सबको कर दिया भावुक सारा ने इस स्पीच में अपनी मां अंजलि की कही एक खास बात भी सबके साथ शेयर की. उन्होंने सानिया से कहा, 'जैसा कि मेरी मां कहती हैं, मैं तुम्हारा परिवार में स्वागत नहीं कर सकती, क्योंकि तुम तो कई सालों से इस परिवार का हिस्सा हो.' ये बात सुनते ही माहौल और भी भावुक हो गया.छोटे भाई को बताया दिल अपनी स्पीच में सारा ने अपने छोटे भाई अर्जुन के लिए अपने प्यार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने आपकी सगाई में भी कहा था, मेरा भाई मेरा पूरा दिल है. और अब मेरा दिल तुम्हारे पास है, सानिया. इसलिए प्लीज उसका ख्याल रखना, उससे प्यार करना, उसे संजोकर रखना. मुझे यकीन है कि अर्जुन भी तुम्हारे लिए यही करेगा.' सारा की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका सपोर्ट किया.
दोनों के लिए सारा ने की खुशियों की दुआ अपनी स्पीच के आखिर में सारा ने अर्जुन और सानिया को नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, 'मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं. मैं दुआ करती हूं कि आपकी जिंदगी प्यार, खुशियों और हर तरह की समृद्धि से भरी रहे.'
सारा की इस दिल से निकली स्पीच ने शादी के माहौल को और भी खास बना दिया और कई मेहमान इस पल को हमेशा के लिए यादगार बताते नजर आए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









