
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर इन 6 चीजों के दान से बदलेगी तकदीर, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा!
AajTak
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इस दौरान किए गए गुप्त दान का विशेष महत्व है. जानें कि नवरात्र में किन चीजों का दान करने से दरिद्रता दूर होती है, साथ ही माँ दुर्गा का आशीर्वाद व सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
Chaitra Navratri 2026 Daan: नवरात्र का पावन पर्व साल में दो बार आता है, जिसमें चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है. साल 2026 में यह पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा. नवरात्र केवल पूजा-पाठ या उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह समय है जब दान-पुण्य करने से व्यक्ति के जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं. अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो इन नौ दिनों में अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें. आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है.
नवरात्र में इन चीजों का दान करना है बेहद शुभ लाल रंग की चीजें: नवरात्र में किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर या बिंदी भेंट करना बहुत शुभ होता है. माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है. दांपत्य जीवन में मधुरता आती है.
शिक्षा से जुड़ी चीजें: छोटी कन्याओं को भोजन कराने के साथ-साथ उन्हें पढ़ने-लिखने का सामान जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल, ड्राइंग बुक या स्कूल बैग दान करें. ज्ञान और शिक्षा की सामग्री का दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना गया है.
फलों का दान: इस दौरान किसी गरीब या जरूरतमंद को मौसमी फल, विशेषकर केले का दान करना बहुत अच्छा होता है. केले का दान करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. धन की कमी दूर होती है.
अन्न और सफेद मिठाई: नवरात्र में किसी भी दिन चावल, आटा, चीनी या कोई सफेद मिठाई दान करें. घर के किसी सदस्य के साथ परेशानी चल रही हो या घर में हमेशा कलह रहती हो, तो इस दान से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
वस्त्रों का दान: यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे कपड़ों की जरूरत है, तो उसे नए वस्त्र दान करें. ठंड या गर्मी के मौसम के अनुसार दान किए गए कपड़े व्यक्ति को मानसिक शांति और संतुष्टि देते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











