
पापा मर गए, मम्मी भी... टीचर ने पूछा स्कूल यूनिफॉर्म क्यों नहीं खरीदी, मासूम ने दिया रूला देने वाला जवाब
AajTak
एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शुभम शेरवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक अनाथ छात्र के लिए नई स्कूल ड्रेस खरीदी. छात्र ने बताया था कि उसकी पैंट फटी है और वह दादाजी की पेंशन आने पर नई ड्रेस लेगा. यह सुनकर शिक्षक ने अगले ही दिन उसके लिए कपड़े लाकर दिए.
एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की दयालुता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शिक्षक ने अपने अनाथ छात्र के लिए नई स्कूल ड्रेस खरीदकर लोगों का दिल जीत लिया. दरअसल, टीचर शुभम शेरवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्लास का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे राज नाम के एक छात्र से पूछते हैं कि उसने स्कूल की ड्रेस वाली पैंट क्यों नहीं पहनी है. इस पर राज बताता है कि उसकी पैंट फट गई है.
बच्चे की बात सुनकर भावुक हुए टीचर जब टीचर ने उससे पूछा कि वह नई पैंट क्यों नहीं खरीद रहा, तो बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया कि जब उसके 'दादाजी की पेंशन आएगी' तब वह नई पैंट लेगा. बातचीत के दौरान शिक्षक को पता चला कि राज के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और वह अपने दादा के साथ रहता है. यह कहते समय बच्चे की आंखों में आंसू आ गए. यह देखकर टीचर भावुक हो गए और उन्होंने राज को गले लगाकर उसे हिम्मत दी.
बच्चे के लिए नई ड्रेस लेकर आए शिक्षक अगले ही दिन शिक्षक उसके लिए नई शर्ट और पैंट खरीदकर क्लास में आए. वीडियो में देख सकते हैं कि वे राज को नए कपड़े देते हैं और उसे पहनने में भी मदद करते हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में टीचर की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि ऐसे शिक्षक ही बच्चों की जिंदगी बदलने की ताकत रखते हैं. शुभम शेरवाल के इंस्टाग्राम पर करीब 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर अपने छात्रों के साथ कक्षा में हुई बातचीत के वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस वीडियो पर 3 मिलियन व्यूज हैं और करीब 2 लाख कमेंट हैं.
विकासर्या इस मासूम से बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए धन्यवाद सर. gaurav_raghuvanshi_001 ने लिखा- सर ने मेरा सम्मान जीता. mr.puneet_kharkhouda_wala ने लिखा- गुरु जी ने दिल खुश कर दिया, गुरु जी को सलाम.saurabhyadav_1510 ने लिखा- बहुत बढ़िया काम सर.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










