
Yogi Adityanath Oath Ceremony: इकाना स्टेडियम में आज गूंजेगा... मैं योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी समेत 12 राज्यों के CM बनेंगे साक्षी
AajTak
शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इकाना स्टेडियम में सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं. चूंकि स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का समय शाम चार बजे से रखा गया है. अगर तय कार्यक्रम में देरी होती है तो इसके लिए लाइट का उचित प्रबंध किया गया है. रात को ड्रोन से स्टेडियम का एरियल व्यू क्लिक किया गया जिसमें इकाना स्टेडियम जगमगाता नजर आया.
2017 के 5 साल बाद आज शाम करीब 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम करीब चार बजे 'मैं योगी आदित्यनाथ... ईश्वर की शपथ लेता हूं कि...' गूंजेगा. इस चर्चित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. साथ ही भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे. योगी के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को हाईटेक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. इसकी झलक गुरुवार शाम को देखने को मिली जब इकाना स्टेडियम के एरियल व्यू की तस्वीरें सामने आई. पूरा स्टेडियम लाइट से जगमगा रहा था.
शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति से लेकर उद्योग जगत और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा. इसे देखते हुए कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया है. पूरे कार्यक्रम के दौरान इकाना स्टेडियम और लखनऊ में एंटी ड्रोन टीम आसमान से निगरानी करेगी. इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के सभी ऊंची इमारतों से भी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा एटीएस के कमांडो टीम भी तैनात रहेंगे. 5 कंपनी पीएसी और 3000 पुलिसकर्मी शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में तैनात किए जाएंगे.
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम तक का इलाका 25 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सबसे वीवीआईपी इलाका होगा. एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम तक हर चौराहा हर गली की साफ-सफाई, सजावट की व्यवस्था की गई है.
इकाना स्टेडियम के पूरे रूट पर लगभग 5000 छोटे-बड़े फूलों गमले रखे गए हैं. ट्रैफिक के सिग्नल को ठीक कर दिया गया है, सड़कों पर रंग रोगन किया जा रहा है, चौराहे पर बने फव्वारों को गमले और लाइटों से सजाया जा रहा है, जिसमें 2000 से अधिक स्पाइनल लाइट 200 से अधिक पेड़ों पर झालर की लाइटें लगाई गई हैं. लखनऊ नगर निगम ने इकाना स्टेडियम के पूरे इलाके को 12 ब्लॉक में बांटकर चार अधिकारियों को तैनात किया है जो पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था पानी की व्यवस्था देखेंगे.
तीन जगहों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था
लखनऊ जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की है. तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इकाना स्टेडियम के ठीक सामने पलासियो मॉल के मैदान पर लगभग 5000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है. मेदांता अस्पताल के पास 1000 बसों के खड़े करने की व्यवस्था की गई है. वहीं चक गंजरिया के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री व तमाम अन्य वीवीआईपी के हेलीकॉप्टर से आने के लिए 3 हेलीपैड बनाए गए हैं. पीएम मोदी का विशेष विमान इकाना स्टेडियम के ठीक पीछे बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरेगा. वहीं दो हेलीपैड पुलिस कंट्रोल रूम के पास बनाया गया है जिसको जरूरत के अनुसार उपयोग में लाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










