
Stock Market Crash: झटके में 10 लाख करोड़ स्वाहा! आज बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों? 1000 अंक गिरा सेंसेक्स
AajTak
शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट आई है. सेंसेक्स आज 1000 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 353 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निवेशकों को आज 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ.
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तबाही का मंजर दिखा. मंगलवार को सेंसेक्स 1065 अंक टूटकर 82,180.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में 487 अंकों की गिरावट आई. हालांकि इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 400 अंक गिर गया था. इतनी तेज गिरावट के कारण मंगलवार को निवेशकों के 10.12 लाख करोड़ झटके में स्वाहा होग गए.
BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ HDFC Bank को छोड़कर बाकी सभी 29 शेयर गिरावट पर रहे. सबसे ज्यादा गिरावट जोमैटो के शेयरों में रही, जो 4 फीसदी से ज्यादा टूटा. इसके बाद बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, इंडिगो, रिलायंस, टीसीएस जैसे शेयर धराशाही हो गए.
निवेशकों को तगड़ा नुकसान
सोमवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 465.68 लाख करोड़ रुपये थे, लेकिन आज यह 455.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. यानी एक ही दिन में 10.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
सभी सेक्टर लाल एनएसई पर सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए. रियल्टी सेक्टर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. इसके बाद ऑटो सेक्टर 2.50 फीसदी, फाइनेंसियल सेक्टर 1.4 फीसदी समेत बाकी सेक्टर्स भी करीब 1 फीसदी तक टूट गए.
क्यों गिरा शेयर बाजार?

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







