
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभिरा की होगी वापसी, शेरनी बन अरमान और विद्या उड़ाएगी होश
ABP News
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने ठान लिया है कि अब टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाकर ही रहेंगे. इसी वजह से शो में एक ऐसा ट्रैक दिखाने जा रहे हैं, जिसका दर्शकों को काफी इंतजार था.
स्टार प्लस के पॉपुलर शो में से एक माना जाने वाला ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. फैंस को शो में इस ट्रैक का काफी दिनों से इंतजार था. ये रिश्ता के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि अस्पताल के बेड पर बड़ी दादी सा ने अभिरा से घर वापसी की बात कही थी.
दादी सा ने कहा था कि अभिरा के बिना परिवार एकदम अधूरा है. कावेरी पोद्दार की ये सारी बातें अभिरा चुपचाप सुन लेती है. दादी सा अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि लड़की वापस आ जा, यही मेरी आखिरी इच्छा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा ना सिर्फ पोद्दार हाउस में वापस आएगी.
अभिरा करेगी पोद्दार हाउस में एंट्री
बल्कि, अपने स्वैग से अरमान और विद्या के भी होश उड़ा देगी. शो का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है उसमें देखने को मिला कि दादी सा अब घर आ चुकी हैं. ऐसे में पोद्दार परिवार के लोग उनके स्वागत में लग जाते हैं. वहीं, अरमान अपनी दादी की आरती उतारता है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












