
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को अरमान सुनाएगी खरी-खोटी, प्रिंसिपल करेगी माइरा को एडमिशन देने से इंकार!
ABP News
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब ट्विस्ट एंड टर्न देखे को मिल रहा है. शो में 8 साल का लीप आ चुका है. जल्द ही लीप के बाद अरमान और अभिरा का एक बार फिर से आमना-सामना होने वाला है.
ये रिश्ता क्या कहालाता है को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. इतना ही नहीं मेकर्स ने शो में लीप भी दिखाया दिया है, जिससे इसकी रेटिंग सुधर जाए. शो में अब देखने को मिल रहा है कि अरमान और अभिरा आठ साल पहले अलग हो चुके हैं.
दोनों एक-एक बेटी के संग रह रहे हैं.अभिरा जहां वाणी के संग रहती है, तो वहीं अरमान माइरा की परवरिश कर रहा है. वहीं, अभिरा अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है तो अरमान की बेटी को स्कूल से बार-बार निकाल दिया जा रहा है. अब अभिरा की बेटी जिस हॉस्टल में जाने वाली है, वहीं अरमान की बेटी भी जाएगी.
वाणी पर गुस्सा करती है अभिरा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि वाणी एक गाड़ी पंचर कर देती है. जब उसकी मां उससे पूछती है तो वो बता देती है.इस बात को सुन वाणी पर अभिरा बेहद गुस्सा करती है. इसी दौरान अरमान का ड्राइवर वहां पहुंचता है और जल्दी से गाड़ी ठीक करने के लिए कहता है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












