
WTC Final 2023: के दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया का कमाल, भारतीय बल्लेबाज बदहाल
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम मुश्किल में है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये. पहली पारी में भारत के टॉप चार बल्लेबाजों का प्रदर्शन टांय-टांय फिस्स रहा. महज 71 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गये थे. लंदन से देखें स्पेशल कवरेज

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











