
RCB को खरीदने की रेस में अदार पूनावाला... फ्रेंचाइजी के लिए लगाएंगे बड़ी बोली
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है. विराट कोहली भी इसी टीम के लिए आईपीएल खेलते हैं, जो इस टीम की लोकप्रियता में चार लगाता है. भारत के साथ ही विदेशों में भी इस टीम का विशाल फैन बेस है.
भारतीय उद्योगपति और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने आधिकारिक रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. आईपीएल 2025 के बाद RCB की संभावित बिक्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह पहली बार है, जब पूनावाला ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है.
अदार पूनावाला ने 22 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, आने वाले कुछ महीनों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाने की तैयारी कर रहा हूं. यह आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है.'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला IPL खिताब जीता था. इसके तुरंत बाद फ्रेंचाइजी के मालिकों ने टीम को बेचने का मन बनाया. RCB की मालिक डियाजियो (Diageo) फ्रेंचाइजी की बड़ी फैन फॉलोइंग का फायदा उठाना चाहती है, जो पुरुष व महिला दोनों टीमों के खिताब जीतने के बाद काफी बढ़ी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक डियाजियो 31 मार्च 2026 तक बिक्री प्रक्रिया पूरी करना चाहता है. डियाजियो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजे गए पत्र में इस प्रक्रिया को रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में अपने निवेश की 'स्ट्रैटेजिक रिव्यू' बताया है. आरसीएसपीएल United Spirits Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो डियाजियो की सहायक इकाई है.
RCB की बिक्री को लेकर अटकलें पहली बार तब तेज हुई थीं, जब पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ने सितंबर 2025 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था. ललित मोदी ने लिखा था, 'आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री को लेकर काफी अफवाहें हैं. पहले कई ऑफर ठुकराए गए थे, लेकिन अब लगता है कि मालिकों ने इसे बेचने का फैसला कर लिया है.'
उन्होंने आगे कहा था कि RCB जैसी मजबूत ब्रांड वैल्यू वाली टीम नया रिकॉर्ड वैल्यूएशन सेट कर सकती है और यह आईपीएल के भविष्य के लिए एक नया बेंचमार्क बनेगा.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












