
T20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में बड़े फेरबदल, इन 2 खिलाड़़ियों की एंट्री, फरेरा-जोरजी बाहर
AajTak
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 8 मार्च को निर्धारित है. इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में चोट के चलते कुछ बदलाव देखने को मिले हैं.
साउथ अफ्रीकी टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगे हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं. ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी भाग नहीं ले पाएंगे.
टोनी डी जोरजी को भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव (muscle tear) हुआ था. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के अनुसार, डी जोरजी की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई है और वह आगामी टी20I सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. लंबे रिहैबिलिटेशन की जरूरत के चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर कर दिया गया है.
दूसरी ओर, डोनोवन फरेरा को SA20 लीग के दौरान गंभीर चोट लगी. 17 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स मैच के दौरान उनकी बाईं कॉलरबोन (क्लैविकल) में फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वह भी टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए.
ये दो खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल
टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा की जगह रायन रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. दोनों खिलाड़ियों से मध्यक्रम और टॉप ऑर्डर में मजबूती की उम्मीद की जा रही है.
साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज़ डेविड मिलर भी चोट से जूझ रहे हैं. मिलर को पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए एडडक्टर मसल इंजरी हो गई है, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगी.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











