
ICC से टकराव, 325 करोड़ का नुकसान और टूटेगा सपना... बांग्लादेश क्रिकेट को गर्त में ले जा रहे अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल'
AajTak
अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में हमेशा एक सम्मानित नाम रहे हैं. भारत के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच में शतक जड़कर उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया था. लेकिन अब वही 'बुलबुल' बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं.
अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' बांग्लादेश के पहले टेस्ट शतकवीर रहे हैं. उन्होंने लगभग 25 साल पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश के डेब्यू टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी. यह रिकॉर्ड उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बना, लेकिन गुरुवार (22 जनवरी) को जो कुछ हुआ है, वो 'बुलबुल' के लिए किसी बड़ी बदनामी से कम नहीं है.
अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के ऐसे पहले अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम ने किसी ICC वैश्विक टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. यह फैसला अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल की सख्त और अडिग नीति के कारण लिया जा रहा है, जिन्होंने सुरक्षा चिंताओं को 'राष्ट्रीय प्रतिष्ठा' से जोड़ दिया है.
इस फैसले का आर्थिक असर भी बेहद गंभीर हो सकता है. अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो बीसीबी को ICC से मिलने वाली सालाना आय में करीब 325 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हो सकता है. इसके अलावा ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप और अन्य व्यावसायिक आय को मिलाकर वित्तीय वर्ष में कुल नुकसान 60 प्रतिशत या उससे भी अधिक हो सकता है.
भारत का बांग्लादेश दौरा होगा रद्द! इस पूरे विवाद का असर भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ सकता है. माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित भारत का बांग्लादेश दौरा भी रद्द हो सकता है, जिसकी टीवी राइट्स वैल्यू कम से कम 10 द्विपक्षीय सीरीज के बराबर मानी जाती है.
बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं और नई सरकार बनने के बाद आसिफ नजरुल का राजनीतिक प्रभाव कम हो सकता है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम की शर्मिंदगी 'बुलबुल' के लिए लंबे समय तक एक कड़वी याद बनकर रह जाएगी. बीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब नजरुल ने अपना रुख साफ कर दिया, तो किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं था.
सूत्र ने कहा, "बैठक में ज्यादातर बातचीत आसिफ नजरुल ने ही की. 'बुलबुल' भाई कभी-कभार ही बोले. खिलाड़ी लगभग चुप रहे. सीनियर खिलाड़ियों को डर था कि अगर तमीम इकबाल जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा हो सकता है, तो उनके साथ और भी बुरा हो सकता है."

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











