
WTC फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर टीम इंडिया, टूटेगा Eng-Aus का सपना
AajTak
चेन्नई में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हराने का फायदा भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में हुआ है. टेस्ट मैच की शुरुआत उसने चौथे स्थान से की थी और जीत के बाद वो दूसरे नंबर पर आ गई है.
चेन्नई में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हराने का फायदा भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में हुआ है. टेस्ट मैच की शुरुआत उसने चौथे स्थान से की थी और जीत के बाद वो दूसरे नंबर पर आ गई है. भारतीय टीम के 69.7 प्रतिशत हैं और उसके अंक 460 हैं. वहीं, पहले टेस्ट मैच को जीतकर पहले स्थान पर आने वाली इंग्लैंड को दूसरे मैच में मिली हार का नुकसान हुआ है. वो अब चौथे स्थान पर खिसक गई है. उसके 67 प्रतिशत हैं और 442 अंक हैं. न्यूजीलैंड 70 प्रतिशत और 420 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वो WTC फाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुका है. 69.2 प्रतिशत और 332 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है. ⬆️ India move to the No.2 position ⬇️ England slip to No.4 Here's the latest #WTC21 standings table after the conclusion of the second #INDvENG Test! pic.twitter.com/bLNCVyDg4z WTC के फाइनल में न्यूजीलैंड किससे भिड़ेगा, इसका फैसला भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज से होगा. ऑस्ट्रेलिया का भी भविष्य इसी सीरीज पर निर्भर है. भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्र्रेलिया WTC फाइनल की रेस में हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने एक ट्वीट किया है. What does that #INDvENG result mean for the #WTC21? India can qualify if... 🇮🇳 2-1 🇮🇳 3-1 England qualify if... 🏴 3-1 Australia qualify if... 🏴 2-1 🤝 1-1 🤝 2-2
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









