
WTC फाइनल जीतकर इतिहास रचेंगे विराट कोहली! आलोचकों का मुंह करेंगे बंद
AajTak
टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का खिताब जीतने से एक कदम दूर है. विराट ब्रिगेड 18-22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC का फाइनल मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया के पास 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का बदला लेने का ये बेहतरीन मौका होगा.
टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का खिताब जीतने से एक कदम दूर है. विराट ब्रिगेड 18-22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC का फाइनल मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया के पास 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का बदला लेने का ये बेहतरीन मौका होगा. यही नहीं विराट कोहली WTC फाइनल जीतकर आईसीसी की ट्रॉफी का सूखा भी खत्म करने की कोशिश करेंगे. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार कोहली के पास आईसीईसी की एक भी ट्रॉफी नहीं है. विराट कोहली ये जीतकर आलोचकों का मुंह भी बंद करना चाहेंगे. बता दें कि कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया कई ऐतिहासिक सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, लेकिन जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात होती है तो कोहली यहां मात खा जाते हैं. विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तक की थी. इससे पहले 2017 की आईसीसी चैम्पियंस टॉफी में उसे फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












