
WTC फाइनल: इन दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया कोहली का सिरदर्द, अब करना होगा ये मुश्किल काम
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल शुरू होने में चंद दिन बाकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला साउथैम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल शुरू होने में चंद दिन बाकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला साउथैम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने तो इंग्लैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. वहीं, टीम इंडिया साउथैम्पटन में ही इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेल रही है. भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन के जरिए फाइनल के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर रहे हैं. टीम इंडिया के इस अभ्यास मैच में ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज छाए रहे. ये खिलाड़ी फाइनल मैच से पहले फॉर्म में दिखे, जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












