
WPL: दिल्ली ने रोका आरसीबी का विजय रथ, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को सात विकेट से हराया. पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने आरसीबी को 109 रन पर रोका और फिर 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत से दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अनुशासित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 20 ओवर में सिर्फ 109 रन पर समेट दिया. इसके बाद दिल्ली ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और आरसीबी को इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया.
दिल्ली ने आरसीबी को चटाई धूल
दिल्ली की जीत में लॉरा वोलवार्ट ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर तक 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 16 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि लिज़ेल ली सिर्फ 6 रन ही बना सकीं.
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और लॉरा वोलवार्ट ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और जीत की ओर बढ़ाया. रोड्रिग्स ने 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. वहीं वोलवार्ट ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.
मारिज़ाने कैप ने 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए और श्रेयंका पाटिल की गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








