
World Sleep Day 2021: दो मिनट में इस ट्रिक से आएगी नींद, युद्ध के दौरान अपनाते हैं सैनिक
AajTak
कुछ लोग रात भर करवट बदलने के बाद भी जल्दी नींद नहीं आती है. अगर आपको भी बिस्तर पर जाने के बाद घंटों तक नींद नहीं आती है तो फिर नींद की मिलिट्री ट्रिक आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में.
हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नींद और सेहत के प्रति जागरूक करना है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है लेकिन कुछ लोग रात भर करवट बदलने के बाद भी जल्दी नहीं सो पाते हैं. अगर आपको भी बिस्तर पर जाने के बाद घंटों तक नींद नहीं आती है तो फिर नींद की मिलिट्री ट्रिक आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में. जल्दी नींद के लिए सेनाओं में एक खास सीक्रेट का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दो मिनट के अंदर नींद आ जाती है. यह ट्रिक US आर्मी इस्तेमाल करती है. युद्ध के दौरान जब सैनिक सोने की कोशिश करते हैं तो ये ट्रिक उनके काफी काम आती है. 'रिलैक्स ऐंड विन: चैंपियन परफॉर्मेंस' नाम की किताब में इस सीक्रेट के बारे में जानकारी दी गई है. वैसे तो ये किताब वैसे तो 1981 में ही प्रकाशित हो चुकी है लेकिन Joe.co.uk वेबसाइट पर छपने के बाद पूरी दुनिया में ये ट्रिक फेमस हो गई.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












