
World Exclusive: G-7 देशों को पुतिन ने दिखाया आईना, आजतक से बोले- ये किस आधार पर Great?
AajTak
भारत दौरे से ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आजतक को दिए अपने 100 मिनट के सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, G8 और क्रिमिया को लेकर कई अहम बातें कही हैं. इंटरव्यू में पुतिन ने ना सिर्फ भारत की प्रगति की तारीफ की, बल्कि रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने का भरोसा भी जताया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने से पहले आजतक को ग्लोबल सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. रूस की राजधानी मॉस्को के क्रेमलिन में आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन को दिए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुतिन ने G8 से बाहर होने से जुड़े सवाल का खुलकर जवाब दिया. पुतिन का कहना था कि जी8 देश खुद को बड़ा क्यों मानते हैं, ये समझ नहीं आता है. मैंने जी8 में जाना छोड़ दिया है. दुनिया हमेशा बदलती रहती है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार शाम भारत पहुंचे. यूक्रेन युद्ध के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है, जिसे मौजूदा जियोपॉलिटिक्स हालात और भारत-रूस के बीच 25 साल की रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है. पुतिन के साथ मंत्री और बड़ी प्रतिनिधिमंडल टीम भारत आई है. दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी अगुवाई की गई और दोनों नेता एक ही कार से लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां साथ में डिनर किया जा रहा है. गुरुवार को दोनों नेता शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरे में रक्षा सौदों समेत 25 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं.
पुतिन ने दिया 100 मिनट का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
भारत आगमन से पहले पुतिन ने आजतक को दिए 100 मिनट के सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई मुद्दों पर स्पष्ट राय रखी. क्रिमिया पोर्ट के अधिग्रहण पर लगाए गए आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि क्रिमिया पर कब्जा नहीं किया गया, बल्कि वहां के लोगों की मदद की गई, जिनकी इच्छा सोवियत संघ के विघटन के बाद नजरअंदाज हो गई थी. पुतिन के अनुसार, सेवस्तोपोल नौसेना पोर्ट पर रूसी नौसेना की मौजूदगी पहले से थी और यह यूक्रेन के साथ समझौते का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि रूस हमेशा अपनी सुरक्षा और भलाई की रक्षा करता है और इसके विपरीत किसी भी धारणा को गलत बताया.
'यूक्रेन विवाद से कोई संबंध नहीं'
G8 को लेकर भी पुतिन ने स्पष्ट राय रखी. उन्होंने बताया कि G8 की बैठकों में जाना उन्होंने काफी पहले बंद कर दिया था और इसका यूक्रेन विवाद से कोई संबंध नहीं है. पुतिन ने कहा कि G8 के सदस्य खुद को बड़ा क्यों मानते हैं, यह समझना मुश्किल है, जबकि भारत आज आर्थिक रूप से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यूके 10वें स्थान के आसपास है. पुतिन के अनुसार, यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगातार सिकुड़ रही है, जर्मनी में मंदी है, लेकिन फिर भी ये देश साथ मिलकर बैठकें करते हैं. उन्होंने गंभीर लहजे में कहा कि इस मंच पर अब उनकी कोई विशेष दिलचस्पी नहीं है और इस बारे में अमेरिका को भी जानकारी दे दी गई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









