
'कितना भी आगे बढ़ जाए चीन दूसरों के लिए खतरा नहीं बनेगा...', ब्रिटिश PM से बोले जिनपिंग
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिटेन के पीएम की मेजबानी करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून तभी सच में असरदार हो सकता है जब सभी देश इसका पालन करें. राष्ट्रपति शी ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा कि अगर बड़े देश ऐसा करेंगे नहीं तो दुनिया में जंगल का कानून चलेगा. विश्व व्यवस्था जंगल राज में चली जाएगी.
ऐसे समय में जब दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मनमाने फैसले से परेशान और आतंकित है, ऐसे माहौल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया को विश्वास में लेने की कोशिश की है. शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए और विकास कर ले, वह कभी भी दूसरे देशों के लिए खतरा नहीं बनेगा.
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग बीजिंग में ब्रिटेन के राष्ट्रपति कीयर स्टॉर्मर की मेजबानी कर रहे थे.
बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शांतिपूर्ण विकास के प्रति चीन की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि चीन ने कभी कोई युद्ध शुरू नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की एक इंच जमीन पर कब्ज़ा किया है. जिनपिंग ने कहा कि चीन कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, कितना भी विकास क्यों न कर ले, चीन कभी दूसरे देशों के लिए खतरा नहीं बनेगा.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर से कहा कि दोनों देशों को फ्री ट्रेड के समर्थक होने के नाते, मिलकर सच्चे मल्टीलेटरलिज़्म की वकालत और प्रैक्टिस करनी चाहिए.
राष्ट्रपति शी ने ये बातें बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल में स्टॉर्मर के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कहीं. स्टॉर्मर आठ साल में चीन आने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की दबंगई के बीच साथ छोड़ रहे करीबी, जिनपिंग से मिलकर अब ब्रिटिश PM स्टार्मर ने क्या कह दिया

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








