
US राष्ट्रपति के हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान... ट्रंप की 'नंबर वन' फैन ये सिंगर कौन
AajTak
निकी मिनाज ने कहा कि जो लोग उनके ट्रंप समर्थन की आलोचना करते हैं. इससे वह ट्रंप का और अधिक समर्थन करने को प्रेरित होती हैं.
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज (Nicki Minaz) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्ट में खुलकर आ गई हैं. उन्होंने खुद को ट्रंप का नंबर वन फैन बताते हुए उनकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं.
मिनाज ने ट्रंप के साथ Trump Accounts नाम के एक इवेंट में शामिल हुईं. यह रिटायरमेंट प्लान इवेंट था. इस दौरान निकी मिनाज ने कहा कि मैं शायद राष्ट्रपति की सबसे बड़ी फैन हूं और यह बात अब बदलने वाली नहीं है. लोग जो कहते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. बल्कि इससे मैं और मोटिवेट होती हूं और ट्रंप को और ज्यादा सपोर्ट करती हूं.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से ट्रंप को आलोचना मिल रही है और उनकी बुलिंग की जा रही है, कुछ नहीं होने वाला. उनके पीछे बहुत लोग खड़े हैं. ईश्वर खुद उनकी रक्षा कर रहा है.
सिर्फ इतना ही नहीं इससे पहले ट्रंप ने निकी मिनाज की जी भरकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि इतिहास की सबसे सफल महिला रैपर कौन हैं. वो निकी मिनाज है. वह बच्चों की मदद करने के लिए ट्रंप अकाउंट्स में हजारों डॉलर इन्वेस्ट कर रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







