
जेल में अंधे हो सकते हैं इमरान खान! PTI का दावा- तुरंत इलाज नहीं मिला तो...
AajTak
पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (PIMS) के डॉक्टरों की टीम ने अदियाला जेल में इमरान ख़ान का मेडिकल चेकअप किया है.
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बुधवार को अदियाला जेल में सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की. यह जांच उनकी पार्टी द्वारा उनकी आंखों से जुड़ी बीमारी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद की गई. हालांकि, सरकार की ओर से अब तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के डॉक्टरों की टीम ने अदियाला जेल में इमरान ख़ान का मेडिकल चेकअप किया है. अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही खान की बीमारी या संक्रमण को सार्वजनिक किया जाएगा.
बता दें कि 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया था कि इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ओक्लूज़न (CRVO) का पता चला है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रेटिना की नस में अवरोध हो जाता है. अगर समय पर और सही तरीके से इलाज न किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी को स्थायी नुकसान पहुंचने का गंभीर खतरा रहता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







