
भारत-EU 'मदर ऑफ ऑल डील्स' से उड़ी पाकिस्तान की नींद, एक्सपोर्ट पर मंडराया संकट तो ब्रसेल्स पहुंचे अधिकारी
AajTak
भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते के बाद पाकिस्तान को अपने निर्यात की चिंता होने लगी है. पाकिस्तान ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के संपर्क में है. GSP+ योजना के खत्म होने की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान EU के साथ व्यापारिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.
भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि वे भारतीय डील से अपने निर्यात पर पड़ने वाले किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए यूरोपीय अधिकारियों के संपर्क में है.
भारत-EU समझौते को "मदर ऑफ ऑल डील्स" कहा जा रहा है, जो प्रभावी रूप से पाकिस्तान के उस टैरिफ लाभ को खत्म कर देगा जो उसे 'GSP+' योजना के तहत मिलता था.यह योजना दिसंबर 2027 में समाप्त होने वाली है.यूरोपीय संघ वर्तमान में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया कि 2014 में GSP+ दर्जा मिलने के बाद से यूरोप में पाकिस्तान के कपड़ा निर्यात में 108 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले को द्विपक्षीय रूप से यूरोपीय संघ के सदस्य देशों और ब्रसेल्स स्थित मुख्यालय के साथ उठा रहा है ताकि उसके व्यापारिक हितों की रक्षा हो सके.
परेशान हुआ पाकिस्तान
दोनों पक्षों के बीच कुल व्यापार करीब 12 अरब यूरो का है. अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान EU के साथ मैत्रीपूर्ण और पारस्परिक लाभकारी संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: दुनिया की 25% जीडीपी, ट्रंप की दादागीरी को सीधा चैलेंज... भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया 'मदर ऑफ ऑल डील्स'

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








