
अल्बर्टा अलगाववाद से अमेरिका का नाम क्यों जुड़ रहा है? PM कार्नी बोले, 'संप्रभुता का सम्मान हो'
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन कनाडा की संप्रभुता का पूरा सम्मान करेगा. यह बयान उन्होंने उन रिपोर्ट्स के बीच दिया है, जिनमें दावा किया गया कि अमेरिकी अधिकारियों ने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत को देश से अलग करने की मांग करने वाले अलगाववादी समूहों से मुलाकात की है.
कनाडा के ऊर्जा-समृद्ध प्रांत अल्बर्टा में अलगाववाद की सुगबुगाहट के बीच अब अमेरिका का नाम भी जुड़ गया है. अमेरिकी अधिकारियों और अल्बर्टा अलगाव समर्थक समूहों के बीच कथित बैठकों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करेगा. इस पूरे घटनाक्रम ने ओटावा से लेकर वॉशिंगटन तक सियासी हलचल तेज कर दी है.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन कनाडा की संप्रभुता का पूरा सम्मान करेगा. यह बयान उन्होंने उन रिपोर्ट्स के बीच दिया है, जिनमें दावा किया गया कि अमेरिकी अधिकारियों ने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत को देश से अलग करने की मांग करने वाले अलगाववादी समूहों से मुलाकात की है.
गुरुवार (29 जनवरी) को ओटावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्नी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी प्रशासन कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप से मेरी हर बातचीत में मैं इस बात को स्पष्ट रूप से रखता हूं. कार्नी ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कभी भी उनसे अल्बर्टा के अलगाववाद का मुद्दा नहीं उठाया है.
सुनें पूरा बयान
अल्बर्टा अलगाववाद पर अमेरिकी संपर्कों का दावा
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों ने Alberta Prosperity Project (APP) नाम के संगठन के साथ तीन बैठकें की थीं. यह संगठन अल्बर्टा को कनाडा से अलग कर एक स्वतंत्र देश बनाने के लिए जनमत संग्रह की मांग कर रहा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








