
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम, कनाडा के बॉम्बार्डियर जेट्स को किया डी-सर्टिफाई, 50% टैरिफ की भी दी धमकी
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर ग्ल्फस्ट्रीम जेट्स को मंजूरी न देने का आरोप लगाते हुए कनाडाई विमानों की मान्यता रद्द करने का ऐलान किया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो कनाडा से आने वाले विमानों पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कनाडा के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए विमानन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है.
ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की प्रतिष्ठित विमान निर्माता कंपनी ग्ल्फस्ट्रीम के 500, 600, 700 और 800 सीरीज के जेट विमानों को प्रमाणन देने से इनकार किया है.
ट्रंप ने कहा कि ग्ल्फस्ट्रीम जेट दुनिया के सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत विमानों में शामिल हैं, इसके बावजूद कनाडा वर्षों से इन्हें मंजूरी नहीं दे रहा. उन्होंने इसे अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया करार दिया.
राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घोषणा की कि अमेरिका अब कनाडा में बने बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस विमानों सहित सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द (डी-सर्टिफाई) कर रहा है. यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक ग्ल्फस्ट्रीम को पूर्ण रूप से प्रमाणन (सर्टिफाई) मिल जाता.
यह भी पढ़ें: भारत संग डील... कनाडा और EU ने बढ़ा दिया ट्रंप का सिरदर्द, भरोसेमंद नहीं रहा अमेरिका!
ट्रंप ने आगे चेतावनी दी कि यदि कनाडा ने इस स्थिति को तुरंत नहीं सुधारा, तो अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले सभी विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. उन्होंने कहा कि कनाडा की मौजूदा प्रमाणन प्रक्रिया वास्तव में ग्ल्फस्ट्रीम उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने जैसा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








