
बांग्लादेश की कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के इतना करीब क्यों आ रहा अमेरिका... आखिर चाल क्या है?
AajTak
बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी के चुनाव से पहले अमेरिकी राजदूत की जमात-ए-इस्लामी प्रमुख डॉ शफीकुर रहमान से मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है. इस बातचीत का फोकस चुनाव, राज्य सुधार, अर्थव्यवस्था, व्यापार और रोहिंग्या संकट पर रहा. अमेरिका की जमात से बढ़ती नजदीकियों को आगामी चुनाव में उसके संभावित बड़े रोल से जोड़कर देखा जा रहा है.
बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ने गुरुवार को ढाका में जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ शफीकुर रहमान से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आगामी राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और राज्य सुधारों की जरूरत पर बातचीत हुई. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ढाका स्थित अमेरिकी डिप्लोमैट भी जमात के संपर्क में हैं. ये मुलाकातें ऐसे समय पर हो रही हैं जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव हैं. अमेरिका लगातार जमात से नजदीकियां इसलिए भी बढ़ा रहा है क्योंकि माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बिग प्लेयर बन सकती है.
बातचीत में चुनाव पर रहा फोकस
एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह मुलाकात सुबह करीब 8 बजे जमात के बसुंधरा ऑफिस में हुई. बैठक में दोनों पक्षों ने बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विचार साझा किए. चर्चा का मुख्य फोकस आगामी राष्ट्रीय चुनाव रहा. इसके अलावा राज्य सुधार, व्यापार और वाणिज्य तथा रोहिंग्या संकट से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई.
विज्ञप्ति में कहा गया कि 'अमेरिकी राजदूत ब्रेंट टी क्रिस्टेंसन ने बांग्लादेश के आर्थिक विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जमात की सकारात्मक भूमिका की सराहना की. दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे.'
बैठक में कौन-कौन था?
अमेरिकी दूतावास की ओर से पॉलिटिकल एंड इकोनॉमिक काउंसलर एरिक गिलमैन, पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर मोनिका एल त्साई, पॉलिटिकल ऑफिसर जेम्स स्टीवर्ट और पॉलिटिकल स्पेशलिस्ट फिरोज अहमद मौजूद थे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








