
भारत-EU ट्रेड डील पर भड़का अमेरिका, ट्रेजरी सचिव बोले- यूरोप ने तोड़ा यूक्रेन का भरोसा
AajTak
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेेंट ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप ने यूक्रेन संकट की अनदेखी कर व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता दी है. अमेरिका ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीद के कारण लगाए गए टैरिफ में यूरोप के शामिल न होने पर भी नाराजगी जताई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर तीखा हमला बोला है. बेसेंट ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह डील दिखाती है कि यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन के लोगों के लिए अपने बताए गए समर्थन के बजाय कमर्शियल हितों को प्राथमिकता दी है.
सीएनबीसी (CNBC) से बातचीत में स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के फैसले से बेहद निराश हैं. उन्होंने तर्क दिया कि एक तरफ यूरोप यूक्रेन के प्रति समर्थन की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ वह भारत के साथ 'मदर ऑफ ऑल डील्स' (Mother of All Deals) कर रहा है, जो रूसी तेल का उपयोग कर रहा है.
बेसेंट ने कहा, "उन्हें वही करना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा हो. लेकिन मैं आपको बता दूं, मुझे यूरोपीय लोग बहुत निराशाजनक लगते हैं."
बेसेंट के अनुसार, यूरोप उन रिफाइंड उत्पादों को भारत से खरीद रहा है जो रूसी कच्चे तेल से बने हैं. बेसेंट ने खुलासा किया कि अमेरिका ने पिछले साल भारतीय सामानों पर जो 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए थे, यूरोपीय संघ उनमें शामिल होने के लिए तैयार नहीं था.
उन्होंने आरोप लगाया कि ईयू ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे अपना खुद का व्यापार समझौता पूरा करना चाहते थे. अमेरिका ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के कारण अगस्त में टैरिफ की दरें बढ़ा दी थीं.
यह भी पढ़ें: India-EU ट्रेड डील: एक मैसेज से PM मोदी ने 27 देशों तक कैसे बनाई सीधी पहुंच?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








