
'बातचीत को तैयार हैं लेकिन पुश किया गया तो...', राजी तो हुआ ईरान लेकिन शर्त भी रखी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्दी बातचीत की टेबल पर आएगा और एक न्यायपूर्ण एवं संतुलित समझौते पर बातचीत करेगा. बिना किसी परमाणु हथियार के ऐसा समझौता जो सभी पक्षों के लिए बेहतर हो. समय तेजी से निकल रहा है और हालात निर्णायक मोड़ पर हैं.
दुनिया पर लगातार धौंस जमा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे डाली है. ट्रंप ने ईरान को दो टूक कह दिया है कि या तो बातचीतकी टेबल पर आ जाओ या फिर भीषण हमले के लिए तैयार रहो. इस वॉर्निंग के बाद अब ईरान ने ट्रंप को सधा सा जवाब दे दिया है.
ईरान ने अमेरिका से साफ-साफ कह दिया है कि वह आपसी सम्मान और हितों के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है लेकिन अगर उस पर धौंस जमाई गई तो वह अपनी रक्षा करने से पीछे नहीं हटेगा और ऐसा जवाब देगा, जो पहले नहीं देखा गया होगा.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि ईरान की ओर एक विशाल नौसैनिक बेड़ा तेजी से बढ़ रहा है. यह बेड़ा पूरी ताकत, उत्साह और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है. विशालकाय जहाज अब्रहाम लिंकन के नेतृत्व में यह बेड़ा उसे बेड़े से भी बड़ा है, जिसे वेनेजुएला की ओर भेजा गया था.
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की तरह ही यह बेड़ा भी पूरी तरह सक्षम है और जरूरत पड़ने पर अत्यंत तेजी और के साथ अपने मिशन को अंजाम देने में कोई संकोच नहीं करेगा.
इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने खामेनेई सरकार को चेताते हुए कहा था कि मैंने पहले भी ईरान से कहा था कि डील कर लो. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नतीजा था ऑपरेशन मिडनाइट हैमर, जिसमें ईरान को भारी तबाही झेलनी पड़ी. अगला हमला इससे कहीं अधिक विनाशकारी होगा. ऐसा दोबारा होने मत दीजिए. इस गंभीर विषय पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








