
‘वह फ्रॉड है, खुद पर स्प्रे करवाया होगा...’, इल्हान उमर पर हमले को लेकर ट्रंप का विवादित बयान
AajTak
मिनेयापोलिस में टाउन हॉल मीटिंग के दौरान सांसद इल्हान उमर पर एक व्यक्ति ने अज्ञात तरल पदार्थ स्प्रे कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को फर्जी बताते हुए दावा किया कि उमर ने खुद पर हमला करवाया होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर हुए हमले को लेकर विवादित बयान दिया है. मिनियापोलिस में एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान उमर पर अज्ञात तरल पदार्थ छिड़के जाने की घटना के बाद ट्रंप ने हमले पर चिंता जताने के बजाय शक जाहिर करते हुए कहा कि उमर ने यह हमला खुद करवाया हो सकता है.
ट्रंप ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं उसके बारे में सोचता हूं. वह एक फ्रॉड है. उसे जानते हुए लगता है कि उसने खुद पर स्प्रे करवाया होगा.” ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने घटना का कोई वीडियो नहीं देखा है और देखने में उनकी कोई दिलचस्पी भी नहीं है.
यह घटना मंगलवार रात मिनियापोलिस में उस वक्त हुई जब इल्हान उमर होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम के इस्तीफे या महाभियोग की मांग कर रही थीं. इसी दौरान एक व्यक्ति खड़ा हुआ, उमर पर चिल्लाया और कथित तौर पर सिरिंज से बदबूदार तरल पदार्थ छिड़क दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया.
यह भी पढ़ें: 'हिजाब में लिपटी रहती हैं, भाई से ही कर ली शादी', मुस्लिम सांसद इल्हान उमर पर फिर भड़के ट्रंप
पुलिस ने आरोपी की पहचान 55 वर्षीय एंथनी जेम्स काज़मिएरज़ैक के रूप में की है, जिसे थर्ड-डिग्री असॉल्ट के आरोप में गिरफ्तार कर हेनेपिन काउंटी जेल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, उमर को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने थोड़ी देर बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया.
घटना के बाद इल्हान उमर ने सख्त लहजे में कहा, “मैं युद्ध से बची हूं, डराने-धमकाने से नहीं डरती. ये लोग मुझे मेरे काम से नहीं रोक सकते.” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मैं ठीक हूं. मैं डरने वाली नहीं हूं. मिनेसोटा स्ट्रॉन्ग.”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








