
मिडिल ईस्ट में बढ़ रही टेंशन! ईरान के दरवाजे पर US का वॉरशिप, ट्रंप बोले- हम बातचीत को तैयार
AajTak
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान से बातचीत करना चाहते हैं. लेकिन साथ ही अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी भी मजबूत कर दी है, जहां छह युद्धपोत, एक विमानवाहक पोत और अन्य जहाज तैनात हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि बढ़ते तनाव के बीच वह ईरान से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने गुरुवार को कैनेडी सेंटर में पत्रकारों से कहा, 'इस समय हमारे बहुत बड़े और बेहद ताकतवर जहाज ईरान की ओर बढ़ रहे हैं, और यह अच्छा होगा अगर हमें उनका इस्तेमाल न करना पड़े.'
मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 6 जहाज
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका का एक नया नौसैनिक विध्वंसक जहाज मिडिल ईस्ट में दाखिल हो गया है. वहीं ईरानी अधिकारी अमेरिका के साथ संभावित सैन्य टकराव की तैयारी कर रहे हैं.
पिछले 48 घंटों के भीतर यूएसएस डेलबर्ट डी ब्लैक नाम का जहाज इस क्षेत्र में पहुंचा है. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विध्वंसक जहाजों की संख्या छह हो गई है. इनके अलावा एक एयरक्राफ्ट कैरियर और तीन अन्य तटीय युद्धपोत भी वहां मौजूद हैं.
ईरान की सेना को मिले 1000 नए ड्रोन
इसी बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को एक हजार नए ड्रोन मिले हैं. ईरान सैन्य टकराव की तैयारी कर रहा है, क्योंकि तेहरान को लगता है कि अमेरिका की शर्तों पर कोई समझौता करना युद्ध से ज्यादा महंगा साबित होगा. यह जानकारी तेहरान के सूत्रों ने हिज़्बुल्लाह से जुड़े अखबार 'अल अखबार' को गुरुवार को दी.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








