
ट्रंप की दबंगई के बीच साथ छोड़ रहे करीबी, जिनपिंग से मिलकर अब ब्रिटिश PM स्टार्मर ने क्या कह दिया
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चार दिनों के चीन दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरे में उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. यह दौरा अमेरिका के बदलते विदेश नीतियों के बीच यूरोप के चीन की ओर रुख को दिखाता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पारंपरिक यूरोपीय सहयोगियों को खुद ही चीन की तरफ धकेल रहे हैं. दूसरी बार सत्ता में आते ही उन्होंने अपने दुश्मनों और करीबी दोस्तों, सभी को एक ही लाठी से हांकना शुरू किया और इसका नतीजा ये हुआ कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों के सारे किए-धरे पर पानी फिर रहा है. अब अमेरिका के पिछलग्गू देश उसके कट्टर प्रतिद्वंद्वी चीन के पास जा रहे हैं जो लॉन्ग टर्म में उसकी 'सुपरपावर' इमेज को भारी नुकसान पहुंचाएगा. इसी कड़ी में अमेरिका को एक बड़ा नुकसान हुआ है. ब्रिटेन चीन की तरफ झुक रहा है और प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चार दिनों के लिए चीन पहुंच गए हैं.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर बुधवार को करीब 60 ब्रिटिश बिजनेसमैन और सांस्कृतिक क्षेत्र के लीडर्स के साथ आधिकारिक दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं. चीनी मीडिया के मुताबिक, यह दौरा शनिवार तक चलेगा.
स्टार्मर से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन का दौरा किया था. दूसरी तरफ, यूरोपीय संघ ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर लिया है. इससे साफ है कि यूरोपीय देश अमेरिका से निर्भरता घटाने के लिए तेजी से भारत और चीन का रुख कर रहे हैं.
शी जिनपिंग से मुलाकात में ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने क्या कहा?
अपने चीन दौरे में स्टार्मर ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. मुलाकात में स्टार्मर ने जिनपिंग से कहा कि वो विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से दोनों देशों के बीच एक मैच्योर और बैलेंस रिलेशन चाहते हैं. यह बयान बीते कई वर्षों के तनाव के बाद द्विपक्षीय रिश्तों में संभावित सुधार का संकेत माना जा रहा है.
स्टार्मर का यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले आठ सालों में किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह पहला चीन दौरा है. इस दौरे में स्टार्मर ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता की. इसके बाद दोनों नेताओं ने साथ में लंच किया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








