
क्या खत्म होगी डॉलर की बादशाहत? जानें- सोने-चांदी की कीमतें कैसे घटा देंगी US की अहमियत
AajTak
लेकिन अब ये कहानी उल्टी घूमने लगी है और हो ये रहा है कि अमेरिका और चीन जैसे देशों ने अमेरिका से जो US BONDS खरीदे थे, उन्हें इन देशों ने बेचना शुरू कर दिया है और इन्हें बेचकर भारत और चाइना को जो पैसा मिल रहा है, उससे वो सोना खरीद रहे हैं और क्योंकि दुनिया के अलग अलग केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़ी मात्रा में सोना खरीदा जा रहा है इसलिए सोने की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हो रही हैं.
सोने-चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में 5 फीसदी या उससे ज्यादा की वृद्धि हो रही है. लेकिन ये सबकुछ बिना किसी वजह के नहीं हो रहा है बल्कि इसके पीछे ऐसे कारण छिपे हैं, जो दुनिया को एक नए टर्निंग प्वॉइंट की तरफ ले जा सकते हैं. हो सकता है कि अब सोना यानी गोल्ड डॉलर की बादशाहत को हमेशा के लिए खत्म कर दे.
दुनिया इसे De-Dollarization कह रही है, जिसका आसान भाषा में मतलब होता है, डॉलर पर अपनी निर्भरता को खत्म कर देना या कम से कम कर लेना. अगर ऐसा होता है तो इससे दो चीजें होंगी. पहला- इससे दुनिया में अमेरिका का आर्थिक प्रभुत्व खत्म हो जाएगा. अब तक अमेरिका को इसी बात का घमंड था कि दुनिया में होने वाला अधिकतम व्यापार और यहां तक कि कच्चे तेल की खरीद के लिए सारा भुगतान डॉलर में किया जाता था और क्योंकि पूरी दुनिया में डॉलर का ही बोलबाला था इसलिए अमेरिका एक सुपरपावर बना हुआ था.
लेकिन अब जिस तरह से राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के अलग-अलग देशों पर अपनी धौंस जमा रहे हैं, उसके बाद अधिकतर देशों ने ये तय कर लिया है कि वो डॉलर पर अपनी निर्भरता को खत्म कर देंगे या कम से कम कर लेंगे. दूसरा- अगर वाकई में डॉलर की बादशाहत को कोई खतरा पहुंचता है तो अमेरिका इसे बचाने के लिए वो सबकुछ करेगा, जिसकी अभी कल्पना भी नहीं की जा सकती.
राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वो किसी भी सूरत में इस De-Dollarisation को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनका एकमात्र लक्ष्य यही है कि दुनिया डॉलर में ही व्यापार करती रहे लेकिन मौजूद हालात में ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा और इसके लिए मैं आपको कुछ जरूरी आंकड़े दिखाना चाहती हूं, जिससे आपको ना सिर्फ De-Dollarisation की ये पूरी कहानी समझ आएगी बल्कि ये भी समझ आ जाएगा कि आखिर सोना और चांदी इतने महंगा क्यों हो रहे हैं.
तो ये पूरा खेल शुरू होता है, US BONDS से जिन्हें US Treasuries भी कहा जाता है. अमेरिका कोे जब उधार की जरूरत होती है तो वो इसके लिए US BONDS की नीलामी करता है और ये कहता है कि इन BONDS को खरीदने वाले देशों को वो हर साल ब्याज भी देगा और कुछ सालों के बाद उन देशों से लिया गया पूरा पैसा वापस भी कर देगा. अब ये देश अमेरिका को उधार देने के लिए उसके US BONDS इसलिए खरीद लेते हैं क्योंकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था के सामने डूबने का खतरा नहीं है. बुरी से बुरी स्थिति में भी हर देश को ये पता होता है कि उन्होंने अमेरिका को US BONDS के रूप में जो उधार दिया है, वो उधार ना सिर्फ सुरक्षित रहेगा बल्कि इससे उन्हें हर साल ब्याज भी मिलता रहेगा.
लेकिन अब ये कहानी उल्टी घूमने लगी है और हो ये रहा है कि अमेरिका और चीन जैसे देशों ने अमेरिका से जो US BONDS खरीदे थे, उन्हें इन देशों ने बेचना शुरू कर दिया है और इन्हें बेचकर भारत और चाइना को जो पैसा मिल रहा है, उससे वो सोना खरीद रहे हैं और क्योंकि दुनिया के अलग अलग केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़ी मात्रा में सोना खरीदा जा रहा है इसलिए सोने की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हो रही हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








