
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
ABP News
Womens Day 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हजारों लाखों लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं. उन्होंने अपने कई बयानों में महिला प्रधानता के बारे में बात की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, केवल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वो एक इंस्पिरेशन भी हैं. वो पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. सुष्मिता ने अपनी पर्सनल लाइफ में भी ऐसे फैसले लिए हैं जो हर औरत या लड़की के लिए इंस्पिरेशन है. एक्ट्रेस अपनी बातों के जरिए भी हर महिला के सम्मान और उसे सक्षम करने के बारे में बात करती हं. सुष्मिता बताती हैं कि कोई भी औरत किसी से कम नहीं है, वो जो चाहे खुद कर सकती है. उसे आगे बढ़ने के लिए, कुछ खरीदने के लिए या कोई भी फैसला लेने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है.यहां हम आपको सुष्मिता सेन के ऐसे पांच स्टेटमेंट्स बताएंगे, जिन्हें सुनकर हर किसी को वुमन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) का असली मतलब पता चलता है.
खुद से प्यार करेंसुष्मिता सेन हमेशा हर महिला को सेल्फ लव के लिए इनकरेज करती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि हर महिला को अपने वास्तविक रूप को अपनाना चाहिए. वो जैसी हैं उन्हें वैसे ही रहना चाहिए और उसी तरह खुद को एक्सेप्ट करना चाहिए. खासतौर से सामाजिक मानकों जैसे मोटी, पतली, काली, सांवली जैसे मानकों के अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश नहीं करना चाहिए. खुद से प्यार करें और खुद को एक्सेप्ट करें चाहे फिर दुनिया कुछ भी कहे.
फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना है जरूरीसुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस को मोटिवेट करती हैं. बीते साल उन्होंने सोशल मीडिया पर महिला दिवस के मौके पर पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि हर महिला को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा था, 'मैं हम सभी के लिए एक खूबसूरत जिंदगी जीने के साहस, आर्थिक आजादी, बहुत सारा ट्रैवल, खुद के साथ भोजन का लुत्फ उठा पाने के आत्मविश्वास और निडर होकर 'ना' कह पाने की हिम्मत की कामना करती हूं. अपने इस पोस्ट के अलावा अपने कई इंटरव्यूज में भी एक्ट्रेस ने महिलाओं के आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट होने पर जोर दिया है.
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












