
Women's World Cup 2022: 9 खिलाड़ियों के साथ भी हो सकेंगे मैच, ICC ने भरी हामी
AajTak
ICC ने महिला विश्व कप के दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए एक रणनीति तैयार कर ली है. किसी भी टीम में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर टीमों को 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने की इजाजत होगी.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने न्यूजीलैंड में 4 मार्च से होने वाले महिला वनडे विश्व कप का आयोजन बिना किसी बाधा के होस्ट कराने के लिए कमर कस ली है. ICC ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए भी रणनीति तैयार कर ली है. उसने गुरुवार को कहा कि यदि टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 का प्रकोप फैलता है तो सभी मैचों का आयोजन 9 खिलाड़ियों के साथ भी किया जा सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












