
Wimbledon ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें- क्यों हो रही नोवाक जोकोविच से तुलना
AajTak
टेनिस चैंपियनशिप विंबलडन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रोहित शर्मा और नोवाक जोकोविच की फोटो शेयर की और कैप्शन में दोनों की तुलना की. नोवाक विंबलडन खेलने वाले सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. अक्सर उन्हें कोर्ट की घास खाकर जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा चुका है.
टीम इंडिया ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया. सोशल मीडिया पर टीम के खिलाड़ियों के कई भावुक और जश्न मनाते हुए वीडियो शेयर हो रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह मैच के बाद बारबाडोस मैदान पर पिच की मिट्टी खाते हुए नजर आ रहे हैं.
इससे पहले टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच को भी मैदान की घास खाते हुए देखा जा चुका है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तुलना नोवाक जोकोविच से हो रही है. अब विंबलडन ने भी अपने ऑफिशियल पेज से इसकी फोटो शेयर की है.
विंबलडन ने शेयर की तस्वीर
टेनिस चैंपियनशिप विंबलडन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रोहित शर्मा और नोवाक जोकोविच की फोटो शेयर की और कैप्शन में दोनों की तुलना की. नोवाक विंबलडन खेलने वाले सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. अक्सर उन्हें कोर्ट की घास खाकर जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा चुका है. अब सवाल यह है कि इस अजीबोगरीब जश्न के पीछे क्या कारण है?
जोकोविच ने बताई थी वजह
विंबलडन दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है. 13 साल पहले जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर फाइनल में राफेल नडाल को हराया था. इसके बाद वह कोर्ट के बीच में गए, घुटनों पर बैठे, कोर्ट से कुछ घास तोड़ी और उसे खा लिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...












