
WI vs ENG Live Score, T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी जारी, इंग्लैंड ने जीता है टॉस
AajTak
ENGLAND vs WEST INDIES Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े मैदान में हो रहे इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े मैदान में हो रहे इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
वेस्ट इंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
2024 से अब तक इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए 9 मैच इंग्लैंड ने 7 मैच जीते वेस्ट इंडीज ने 1 मैच जीता 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला
क्या है अंकतालिका का हाल
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम को वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में रखा गया है. अबतक वेस्टइंडीज की टीम ने एक मैच खेला है और उसमें उसे जीत मिली है. विंडीज की टीम अंक तालिका में टॉप पर है. वहीं, इंग्लैंड ने भी अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. लेकिन रन रेट के जरिए वह तीसरे पायदान पर है. दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








