
WhatsApp में जल्द आ सकता है इमेज वाला ये फीचर, चैटिंग हो जाएगी मजेदार
AajTak
WhatsApp अपनने iOS और एंड्रॉयड यूजर्स को काफी सारे फीचर्स ऑफर करता है. अब ऐप ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक नया और यूनिक फीचर अपने डेस्कटॉप वर्जन पर भी लाने की तैयारी कर रही है.
WhatsApp अपनने iOS और एंड्रॉयड यूजर्स को काफी सारे फीचर्स ऑफर करता है. अब ऐप ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक नया और यूनिक फीचर अपने डेस्कटॉप वर्जन पर भी लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है जिससे यूजर्स इमेज को स्टिकर में तब्दील कर पाएंगे.
तो ये काम कैसे करेगा? दरअसल, जब यूजर्स वॉट्सऐप में कोई नया पिक्चर अपलोड करेंगे तो उन्हें कैप्शन बार के बगल में नया स्टिकर आइकन नजर आएगा. जब यूजर्स इस आइकन को सेलेक्ट करेंगे तो वॉट्सऐप इस इमेज को रेगुलर पिक्चर की जगह बतौर स्टिकर सेंड करेगा.
WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स ये वेरिफाई भी कर पाएंगे कि भेजी गई तस्वीर स्टिकर है या नहीं. ये फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट है और जल्द ही इसे वॉट्सऐप के डेस्कटॉप यूजर्स को उपलब्ध कराया जाएगा. फिलहाल ये फीचर डेस्कटॉप बीटा वर्जन 2.2137.3 में उपलब्ध है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









