
WhatsApp का बड़ा अपडेट, चार फोन पर चलेगा एक ही अकाउंट, ये है यूज करने का तरीका
AajTak
How to use Same WhatsApp In Two Phones: वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर वो फीचर जोड़ दिया है, जिसका लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था. हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की. इस फीचर की मदद से आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को कई स्मार्टफोन्स में यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप ये फीचर किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. हालांकि, इसके एक फीचर का लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था. हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की या फिर कम्पैनियन मोड की. वैसे तो आप WhatsApp Web की मदद से एक ही अकाउंट को फोन और PC दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा.
यानी आप एक ही WhatsApp अकाउंट को चार स्मार्टफोन तक में यूज कर सकते हैं. Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है. इस फीचर के बारे में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी है.
मार्क ने बताया, 'आज से आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को चार फोन्स तक में लॉगइन कर सकते हैं.' कंपनी की मानें तो वॉट्सऐप का नया फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. यूजर्स को वॉट्सऐप के इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था. कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को WhatsApp Beta यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था.
नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपने मैसेज और चैट्स को सभी डिवाइसेस में सिंक कर सकेंगे. इसका मतलब है कि वॉट्सऐप यूजर्स को अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए अब हमेशा प्राइमरी डिवाइस को साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. अच्छी बात ये है कि वॉट्सऐप का ये फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है.
यानी आप कई डिवाइस में अपने अकाउंट को यूज भी कर सकेंगे और एन्क्रिप्शन भी बना रहेगा. वैसे तो कंपनी इस फीचर को साल 2021 से ही WhatsApp Beta पर टेस्ट कर रही थी. कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस फीचर को सभी बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया था.
इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले सेकेंडरी फोन में वॉट्सऐप इंस्टॉल करना होगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











