
Weather Updates: दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
ABP News
IMD Weather forecast 2 Dec 2021: देश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.
Today Weather Update 2 Dec 2021: आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. ये राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं. इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी भी हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक दिसंबर को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी.
कहां-कहां बारिश की संभावना?भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 1 से 2 दिसंबर (बीते कल से आज तक) के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 2 दिसंबर यानी आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गरज/बिजली गिरने की संभावना है. इनके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












