
मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने की CCS की मीटिंग, LPG-डीजल-पेट्रोल की सप्लाई पर हुई चर्चा
ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की. जिसमें एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई आदि पर चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च) को पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की. जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को बनाए रखने के साथ कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, बिजली, एमएसएमई, निर्यातक, शिपिंग, व्यापार, वित्त, सप्लाई चेन और सभी प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ने वाले अपेक्षित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की गई.
खाद-किसानों को लेकर चर्चा
बैठक में किसानों पर पड़ने वाले असर और खरीफ मौसम के लिए उनकी खाद की जरूरत का आकलन किया गया. पिछले कुछ सालों में खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों से समय पर उपलब्धता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी. भविष्य में लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद के वैकल्पिक स्रोतों पर भी चर्चा की गई.
'बिजली सप्लाई में नहीं होगी कमी'













