
Weather Update: कोहरा, शीतलहर और ठिठुरन...सर्दी का चौतरफा अटैक, हाड़ कंपाती ठंड में आग का सहारा
AajTak
Mausam Updates: नए साल की शुरुआत ठंड के साथ होने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कोहरे और शीतलहर से अभी राहत नहीं है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
उत्तर भारत में नए साल से पहले ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सर्दी और ठिठुरन बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को शीतलहर का सामना करना होगा. नए साल से दो दिन पहले तापमान में मामूली बढ़त देखी जाएगी. लेकिन न्यू ईयर के साथ ही ठंड बढ़ेगी.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नए साल में दिल्ली और आसपास के इलाकों में उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा. देश के विभिन्न राज्यों में ठंड, कोहरे और शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
Uttar Pradesh | Bonfire comes to people's rescue as temperature drops in Bareilly As per IMD, Bareilly to experience 'Fog/mist in the morning and mainly clear sky later' today, with the minimum temperature being 5°C pic.twitter.com/nQZxihiVrl
दिल्ली में ठंड और कोहरे का अटैक राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार) सुबह भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच दर्ज किया गया. दिल्ली में कोहरे और सर्दी का जोरदार अटैक देखने को मिल रहा है. IMD के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अभी अगले दो दिन शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाके भी घने कोहरे की आगोश में हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा छाया रहा. वहीं, दिन के वक्त आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरे का सितम देखने को मिला.
Uttar Pradesh | Dense fog engulfs parts of Moradabad lowering visibility in many areas. As per IMD, Moradabad to experience 'Fog/mist in the morning and mainly clear sky later' today, with the minimum temperature being 6°C pic.twitter.com/1THSlL5yMu

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








