
Wahab Riaz and Abdul Razzaq Sacked: टी20 वर्ल्ड कप में हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, अब PCB की सर्जरी शुरू... इन 2 दिग्गजों को किया बाहर
AajTak
पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 हुआ था. इस दौरान पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में अमेरिका जैसी नई टीम ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद पाकिस्तान को भारतीय टीम के खिलाफ भी 6 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.
Wahab Riaz and Abdul Razzaq Sacked: पिछले महीने हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर बेइज्जती हुई थी. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. उसे अमेरिका जैसी टीम ने बुरी तरह हराया था. इस बेइज्जती के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब अपनी ओर से सर्जरी करना शुरू कर दिया है.
पीसीबी ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वहाब रियाज और ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को अपनी चयन समिति से बर्खास्त कर दिया. वहाब और रज्जाक एक ऐसी समिति का हिस्सा थे, जिसका कोई अध्यक्ष नहीं था और इसमें राष्ट्रीय टीम के कप्तान, मुख्य कोच और एक डेटा विश्लेषक शामिल थे.
अमेरिका जैसी नई टीम ने पाकिस्तान को हराया
बता दें कि पिछले महीने यानी जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 हुआ था. इस दौरान पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में अमेरिका जैसी नई टीम ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद पाकिस्तान को भारतीय टीम के खिलाफ भी 6 रनों से हार झेलनी पड़ी.
हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट और फिर आयरलैंड को 3 विकेट से हराया. लेकिन यह टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. इस दौरान पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को हराने में भी पसीना आ गया था.
वहाब-रज्जाक को हटाने का कारण नहीं बताया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












