
Virender Sehwag: चीन में बढ़े कोरोना के मामले तो सहवाग बोले- वायरस भी अब वर्क फ्रॉम होम
AajTak
भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की एंट्री हो गई है. इसकी पुष्टि भारत में जीनोम सिक्वेंसिंग की निगरानी करने वाली संस्था INSACOG के वीकली बुलेटिन में की गई है...
कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है. विश्व में अब कोविड की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है. इसकी शुरुआत एक बार फिर चीन से ही होने जा रही है. इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए हैं.
दरअसल, सहवाग ने कुछ विदेशी न्यूज वेबसाइट्स की हैडिंग्स के स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'वायरस भी अब वर्क फ्रॉम होम.' इस कैप्शन के साथ सहवाग शायद सचेत होने के लिए कह रहे हैं. वह कहना चाह रहे हैं कि कोरोना ने अपने घर यानी चीन से दोबारा बढ़ने की शुरुआत कर दी है.
चीन 26 शहरों में 21 करोड़ लोग लॉकडाउन
सहवाग ने जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं. उनमें से एक बीजिंग जिले की है. इसमें लोग कोरोना टेस्ट के लिए लंबी लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो की हैडिंग में लिखा है- कोरोना के खिलाफ शंघाई की लड़ाई को झटका. बीजिंग में मास टेस्टिंग पर फोकस.
सहवाग ने एक और फोटो शेयर किया है. इसमें लिखा है- कोविड चौथी लहर का खतरा, चीन में 6074 नए मामले आए, 26 शहरों में 21 करोड़ लोग लॉकडाउन में रह रहे.
Virus bhi ab Work from home. pic.twitter.com/Sr5jT4mlWi

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












